खानपुर: खानपुर थाना पुलिस ने बारापाटी जंगल से सवा किलो गांजा, एक बाइक व नकदी जप्त कर दो तस्करों को किया गिरफ्तार
खानपुर थाना पुलिस ने बारापाटी जंगल से सवा किलो गांजा एक बाइक व नकदी जप्त कर दो तस्कर ओमप्रकाश पुत्र राम सिंह बंजारा व जाकिर अली पुत्र सिद्दीक अली पठान को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के कब्जे से 1 किलो 355 ग्राम गांजा 13450 रूपए नकद व एक बाइक को बरामद किया गया। खानपुर थाना पुलिस ने आज मंगलवार को दोपहर 3 बजे के लगभग प्रेस नोट जारी करते हुए यह जानकारी प्रदान की ।