देवबंद: थाना ननौता पुलिस ने 33 साल पुराने लूट के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने 33 साल पुराने लूट के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत शुक्रवार शाम 4 बजे की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान फल्लर उर्फ सतवीर पुत्र टिक्कू उर्फ टीकाराम निवासी ग्राम हथछोया थाना झिंझाना जनपद शामली के रूप मैं हुई