जिले में 144 नाली जमीन की खरीद का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अधिवक्ता संदीप चमोली ने कंपनी के दस्तावेजों का हवाला देते हुए जमीन की खरीद और उसके संभावित इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
अधिवक्ता संदीप चमोली का दावा है कि संबंधित कंपनी ने जमीन कृषि कार्य के उद्देश्य से खरीदी, लेकिन अब इस भूमि पर कॉलोनी विकसित करने की तैयारी की जा रही है।
उन्होंने कंपनी से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करते हुए आरोप लगाया कि जमीन खरीद के उद्देश्य और वर्तमान गतिविधियों में अंतर दिखाई दे रहा है।
#Pauri #Uttarakhand #PauriNews #LandPurchase #उत्तराखंड #पौड़ी #जमीनखरीद #भूमिविवाद #PahadSamachar