कोंडागांव: केशकाल मे शा. कन्या शाला में चल रहा तीन दिवसीय मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन, दो दिनों में 2120 लोगों का किया गया जांच
केशकाल नगर के शासकीय कन्या शाला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल की जीवनदीप समिति के द्वारा तीन दिवसीय मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया है। रविवार को आयोजन के दूसरे दिन भी प्रदेश भर से अलग अलग प्रकार के विशेषज्ञ चिकित्सको के द्वारा शिविर में आये ग्रामीणों का जांच किया गया। दो दिनों में कुल 2120 लोगों का जांच कर दवाई का वितरण किया गया है ।