*भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: विवेकानंद मिश्रा* महिला महाविद्यालय में जेन-जेड कैंपस संवाद, छात्राओं को 'विकसित भारत @2047' का दिया मंत्र*
*जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 03 अगस्त 2026*
जेन-जेड कैंपस संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को महिला महाविद्यालय, बस्ती में युवा शक्ति के साथ एक सार्थक और प्रेरणादायी संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में *भारतीय जनता पार्टी केजिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा* ने छात्राओं को संबोधित करते हुए देश की वर्तमान परिस्थितियों, 'विकसित भारत @2047' के संकल्प, युवाओं की भूमिका, महिला सशक्तिकरण तथा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि "युवा ही देश की सबसे बड़ी संपत्ति हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी व नवाचार से ही 'विकसित भारत @2047' का विजन साकार होगा।" उन्होंने छात्राओं को सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए महिला सशक्तिकरण को राष्ट्रीय प्रगति का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
महाविद्यालय की *प्राचार्या प्रो. सुनीता त्रिपाठी* ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में समाज की दिशा और दशा युवाओं द्वारा ही तय होती है। आज के वैश्विक परिवेश में युवाओं को सोच-समझकर भविष्य की दिशा तय करनी चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन *कार्यक्रम संयोजक प्रख्यात समाजशास्त्री डॉ. रघुवर पाण्डेय* ने किया।
*छात्राओं के सवालों का जवाब*
इस अवसर पर सल्टौआ ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि *दुश्यन्त विक्रम सिंह*, *दिव्यांशू दूबे* सहित महाविद्यालय के सम्मानित प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। छात्राओं द्वारा पूछे गए करियर, कौशल विकास और नागरिक जिम्मेदारियों से जुड़े सवालों का उत्तर देते हुए श्री मिश्रा ने उन्हें विशेष सुझाव दिए।
भाजपा का मानना है कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे मजबूत आधारशिला है। यदि युवा सक्रियता, सकारात्मक सोच और नैतिक नेतृत्व दिखाएंगे, तो 'विकसित भारत @2047' का संकल्प शीघ्र ही पूरा होगा
*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 3, 2026