ऋषिकेश में महापौरों का राष्ट्रीय मंथन; 60 मेयर जुटे
उत्तराखंड के ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन बुधवार से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। देशभर से आए करीब 60 महापौर इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
सम्मेलन में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, स्वच्छता अभियान, शहरी निकायों की वित्तीय चुनौतियों और नगर विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा की जाएगी। आयोजन को शहरी विकास के क्षेत्र में अनुभवों और नवाचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है। वहीं, महापौर सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
रिपोर्ट पवन लिंगवाल
#BreakingNews #uttarakhandupdate #highlightseveryonefollowers #highlightseveryone #UttarakhandPolice #NewsUpdate #PauriNews