कोंडागांव: मुलमुला धान खरीदी केंद्र में करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने निष्पक्ष जांच की मांग की
कोंडागांव जिले के मुलमुला धान खरीदी केंद्र में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला महामंत्री उदय भंडारी ने आज सोमवार दोपहर 3 बजे जिला विपणन अधिकारी को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि 15 मई 2026 को लैम्प्स प्रबंधक मुलमुला के अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र...