कांके: नेमरा में सीएम हेमन्त सोरेन ने खेत में धान रोपनी का किया अवलोकन, किसानों से की बात
Kanke, Ranchi | Aug 8, 2025 नेमरा में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सीएम हेमन्त सोरेन खेत में धान रोपनी का अवलोकन किया। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन किसानों से बात की। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कृषि ना सिर्फ अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि हमारी पहचान, अस्मिता, संस्कृति और परंपरा की भी वाहक है। किसान खुशहाल होगा, तभी देश- राज्य समृद्ध होगा।