कांके: नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पैतृक आवास से निपटा रहे सरकारी कामकाज
Kanke, Ranchi | Aug 8, 2025 नेमरा में सीएम धर्म के साथ राजधर्म निभा रहे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे नेमरा स्थित पैतृक आवास से सरकारी कामकाज निपटा रहे हैं। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बाबा के निधन पर जिस तरह राज्य की जनता मेरे परिवार के साथ खड़ी रही, उसी से मुझे राज्य के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की मिली हिम्मत है।