कांके: डीएवी गांधीनगर स्कूल के विद्यार्थियों ने ऑड्रे हाउस और जनजातीय संग्रहालय का किया शैक्षणिक भ्रमण
Kanke, Ranchi | Aug 8, 2025 डीएवी गांधीनगर स्कूल के विद्यार्थियों ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे ऑड्रे हाउस और जनजातीय संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण कर झारखंड के 32 जनजातीय समाज की विस्तृत जानकारी हासिल किया और उनकी सभ्यता संस्कृति और इतिहास को भी नजदीक से देखा और समझा।