रॉबर्ट्सगंज: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बाल गृह बालिका राबर्टसगंज का किया निरीक्षण
सोनभद्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे राबर्ट्सगंज स्थित बालिका गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 48 बालिकाएं और एक नवजात शिशु आवासित मिले। टीम ने साफ-सफाई, सुरक्षा और भोजन व्यवस्था का जायजा लिया तथा व्यवस्थाएंसंतोषजनक पाईं,मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को महिला सुरक्षा,कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा, के प्रति जागरूक किया