राठ में गरजे CM योगी: "बुंदेलखंड पहले पहचान को मोहताज था, अब विकास की नई पहचान बना"
समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना, बोले- "हर जिले में माफिया खड़े कर दिए गए थे, गरीबों की जमीनों पर होता था कब्जा"
न्यूज़ कॉपी:
हमीरपुर के राठ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के विकास और कानून व्यवस्था को लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि एक समय बुंदेलखंड पहचान के लिए मोहताज था, लेकिन आज यह क्षेत्र विकास, निवेश और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के लिए जाना जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार में प्रत्येक जिले में माफिया खड़े कर दिए गए थे। ये माफिया गरीबों और कमजोर वर्गों की जमीनों पर अवैध कब्जा करते थे और कानून व्यवस्था को चुनौती देते थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है।
योगी