हैदरनगर: सांसद के प्रयास से हैदरनगर बाजार को मिला 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, व्यवसायियों में खुशी
लगातार पांच दिनों से बिजली संकट झेल रहे हैदरनगर मुख्य बाजार के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों को गुरूवार को बड़ी राहत मिली। बाजार क्षेत्र के बैंक रोड और शुक्र बाजार के जले ट्रांसफार्मर को बदला गया। सांसद के प्रयास से 200 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। ट्रांसफार्मर पहुंचते ही व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखा गया।