दरभंगा: भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर संगोष्ठि का आयोजन
दरभंगा में मिश्रटोला स्थित परिषद कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिषद गीत के साथ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित और छात्रहित के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया। इसके बाद एमआरएम कॉलेज परिसर में "राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रासंगिकता" विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई