नाला झामुमो पार्टी कार्यालय में सोमवार को अपराह्न करीब 5 बजे तक स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो का 66वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य ने की, जबकि मंच संचालन युवा नेता राजू दास तथा गया प्रसाद मिर्धा ने संयुक्त रूप से की|