बाराचट्टी: सुलेबटा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण का आयोजन
बाराचट्टी प्रखंड के अंतर्गत सुलेबटा बीएनएस स्कूल परिसर में रविवार को 1:00 बजे दिन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उत्तरी मंडल अध्यक्ष अमन सिंह उर्फ विक्की सिंह ने किया। कार्यक्रम से पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिप प्रचलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया ।