गुना नगर: पुलिस कंट्रोल रूम में निजी बस ऑपरेटरों की बैठक, आरटीओ और यातायात विभाग ने नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
गुना पुलिस कंट्रोल रूम में 26 मई दोपहर को जिले के निजी बस ऑपरेटर की बैठक हुई। आरटीओ ज्ञानेंद्र विकास और यातायात विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभी बस ऑपरेटर को यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बस संचालक से जुड़े सभी मानकों का कड़ाई से पालन करने सख्त निर्देश दिए। इस दौरान बस ऑपरेटरों ने भी अपने सुझाव रखे।