चांदवा: चंदवा के गोला स्थित हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव संपन्न
चंदवा। स्थानीय दुबे जी के गोला प्रांगण में बने हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। इसे यादगार बनाने में मंदिर समिति के लोग पूरी तन्यमयता से जुटे थे। पूजन उपरांत 5 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया जो देर रात तक चला। इस अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया था। बाहर से आये कलाकारो के द्वारा बेहतरीन भजन कीर्तन की प्रस्तुति की गई।