परिहार: शराब मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
परिहार थाना पुलिस ने शराब मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस ने डुमरा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में छापेमारी कर रामप्रवेश महतो के पुत्र पंकज कुमार को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार वह शराब से जुड़े एक मामले में लंबे समय से फरार था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया