हज़ारीबाग: रामनवमी जुलूस में युवक की हत्या, SIT ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा
रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां सिलवार कला निवासी प्रिंस कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए SIT का गठन किया और सीसीटीवी व गुप्त सूचना के आधार पर 19 वर्षीय आरोपी करन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से हथियार और कपड़े भी बरामद हुए हैं, मामले की जांच जारी है।