रायबरेली: कुंडा के पास विंध्याचल जा रही बस नहर में पलटी, 50 दर्शनार्थी घायल व 7 की हुई मौत; एक किशोरी जिला अस्पताल में भर्ती
दर्शनार्थियों से भरी हुई बस कुंडा के पास नहर में पलट जाने के कारण 50 दर्शनार्थियों के घायल होने की खबर तथा 7 लोगों की मौत हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। दर्शनार्थी उन्नाव जनपद की दही चौकी से बस से यात्रा कर विंध्याचल के लिए जा रहे थे। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया। एक घायल किशोरी को उसके परिजनों के द्वारा रायबरेली जिला अस्पताल लाया गया।