सूरजगढ़: सूरजगढ़ा थाना में लापता किशोरी 18 माह बाद पुलिस के समक्ष हुई उपस्थित
सोमवार अपराह्न 3 बजे सूरजगढा थाना में एक लापता किशोरी 18 माह बाद पुलिस के समक्ष उपस्थित हुई. सूरजगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सूरजगढ़ थाना कांड संख्या 04/25 मामले मैं पुलिस को किशोरी की तलाश थी. किशोरी 3 जनवरी 2025 से अपने घर से लापता थी. 4 जनवरी 2025 को किशोरी ने परिजन को मोबाइल कॉल द्वारा पंजाब जाने की जानकारी दी थी.