आगर: तनोडिया में युवक के साथ मारपीट, ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया
आगर जिला अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह चौहान ने रविवार दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि तनोडिया के रहने वाले राजाराम पिता गणपत जी सूर्यवंशी के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई। घटना में राजाराम घायल हुआ। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिकित्सकों ने भर्ती किया हैं।