आंवला: आंवला सीएचसी में अनियमितताओं पर भाकियू ने एसडीएम से की शिकायत, कार्रवाई न होने पर जिलाध्यक्ष ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
आंवला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन (शंकर) गुट के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह ने शुक्रवार को दोपहर एक बजे एसडीएम विदुषी सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।