वाराणसी में सर्राफ के लुटेरे को पुलिस ने मारी गोली
Sadar, Varanasi | Nov 17, 2024 वाराणसी में हता थाने की पुलिस और सराफा कारोबारी के लुटेरों में भिड़ंत हो गई। कोरौता इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग में एक गोली लुटेरे को लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने लुटेरे को दबोच लिया, हालांकि अंधेरे में उसका साथी फरार हो गया।