बडोनी: घूघसी गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जिला अस्पताल में होगा शव का पोस्टमार्टम
Badoni, Datia | Jul 13, 2025 बड़ौनी थाना क्षेत्र के घूघसी गांव के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ौनी निवासी 35 वर्षीय शशि राजपूत के रूप में हुई है। शनिवार शाम राहगीरों ने सड़क किनारे एक शव देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बड़ौनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया। रविवार की सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।