सूरतगढ़: अवैध शराब परोसते 4 लोगों को गिरफ्तार किया, सिटी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर की कार्रवाई, शराब और नकदी की गई ज़ब्त
सूरतगढ़ में सिटी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना से रविवार दोपहर इस संबंध में जानकारी मिली। बताया कि अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्रवाई में वार्ड-10 से बलदेव सिंह व सुनील चुघ, वार्ड-30 से विजय जीनगर और वार्ड-36 से रवि राजपूत पकड़े गए। पुलिस ने शराब व नकदी बरामद कर आरोपियों पर आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया है।