मेदिनीनगर (डालटनगंज): बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पलामू पुलिस सतर्क, सीमा पर जांच अभियान तेज
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पलामू पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले के बिहार सीमा से सटे थाना क्षेत्रों पिपरा थाना, हरिहरगंज थाना,हैदरनगर थाना,जपला थाना,मनातू थाना,देवरी ओपी, नौडीहा ओपी एवं नौडीहा थाना क्षेत्र में कारवाई की गई।