पलामू जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसका जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया है। इस बीच सोमवार सुबह 9 बजे मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक शीतलहर चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही बचाव के लिए जरूरी उपाय करने की सलाह दी है।