वैशाली: तीन वारंटियों को वैशाली ग्राम से किया गया गिरफ्तार, सभी को भेजा गया जेल
वैशाली पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के वैशाली ग्राम से छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार वैशाली ग्राम निवासी रुस्तम शाह, अफजल शाह उर्फ अफजल, पल्लास शाह शामिल है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, दीपक कुमार, सहित पुलिसबल के जवान शामिल थे।