वैशाली: न्यायालय के आदेश पर की गई कुर्की-जब्ती की कार्रवाई ।
काफी दिनों से फरार चल रहे एक आरोपी के घर पर रविवार को वैशाली पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है। मामला थाना क्षेत्र के चकरमदास से जुड़ा है। उसी गांव निवासी सितेश कुमार पिता गोविंद सिंह के घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई है। उक्त आरोपी के खिलाफ न्यायालय में 498/A एक्ट के तहत कई बार नोटिस चस्पाया गया, लेकिन वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ।