वैशाली: तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई फरार, पति पोस्टर लेकर वैशाली में ढूंढने लगा ।
वैशाली में तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. लाचार पति अपने मासूम बच्चों के साथ हाथ में पोस्टर एवं आवेदन लेकर पत्नी को ढूंढने में लगा है. पीड़ित पति मनोज ने बताया कि उसकी पत्नी शौच का बहाना बनाकर घर से निकली थी. उसके बाद से घर नहीं लौटी. पुलिस भी अब तक उसका पता नहीं लगा सकी है.