चंडी: चंडी नगर पंचायत में कचरा उठाने और नल-जल पर लगेगा यूजर चार्ज
चंडी नगर पंचायत ने शहर की स्वच्छता और जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब नगर पंचायत क्षेत्र के सभी आवासीय और गैर-आवासीय परिसरों से कचरा उठाव तथा नल-जल कनेक्शन पर उपभोक्ता शुल्क वसूला जाएगा।नगर पंचायत की स्वच्छता पदाधिकारी शांभवी ने बताया कि आवासीय घरों के अलावा होटल, बैंक्वेट हॉल, दुकान, शोरूम, सरकारी व निजी कार्यालय, बैंक, स्कूल