कानपुर: गंगा बैराज के पास अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, तीन की मौत, तीन गंभीर घायल, पिकअप में सवार थे 40 लोग
गंगा बैराज के पास रामपुर गांव के सामने मंगलवार देर रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप में 40 लोग सवार थे।घटना में नई नाती समय तीन की मौत हो गई।वहीं तीन गंभीर घायलों को हैलट के आईसीयू में भर्ती किया गया है।पुलिस ने मृतका महिला के पति की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ बुधवार 2 बजे रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चालक फरार है।पुलिस तलाश में जुटी हुई है।