कानपुर: बर्रा थाना क्षेत्र में प्रेमिका की हत्या करने वाले प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपनी प्रेमिका की हत्या करने वाले प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बुधवार 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि हत्या करने वाले आरोपी शिवम को फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के पास से मृतिका की एक पायल, खून से सने हुए कपड़े और एक अदद मोबाइल बरामद किया गया है अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।