कानपुर: होली के पहले नगर निगम ने शुरू की कड़ी कार्रवाई, कई विभागों पर की गई कार्रवाई
होली के पहले नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया की कार्रवाई के क्रम में आवास विकास के खाते को फ्रीज कर दिया गया। आवास विकास पर 16 लाख रुपए हाउस टैक्स बकाया था। इसके अतिरिक्त 18 लाख रुपए बकाया होने पर एफटीआई का दफ्तर सील किया गया है। किदवई नगर और बर्रा एक-एक पेट्रोल पंप को भी सील की कार्रवाई की गई है।