कानपुर: 20 मार्च को कानपुर में मनाया जाएगा गंगा मेला का त्योहार
शहर में 14 मार्च को होली और 20 मार्च को गंगा मेला मनाया जाएगा। खत्री धर्मशाला बिरहाना रोड में प्रेसवार्ता के दौरान संयोजक ज्ञानेन्द्र विश्नोई ने बुधवार 3 बजे बताया कि, होलिका दहन 13 मार्च को होगा। लेकिन कानपुर रंगों का समापन कानपुर हटिया होली मेला के साथ होता है। गंगा मेला का त्यौहार रंग ठेले मार्ग हटिया रज्जन बाबू पार्क से शुभारंभ किया जायेगा।