प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण से समृद्ध होगा किसानों का भविष्य
कृषि विज्ञान केंद्र, बलरामपुर में आयोजित प्राकृतिक एवं जैविक खेती कार्यशाला में किसानों ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा ने किसानों से जल संरक्षण, खेत बचाओ अभियान तथा प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि प्राकृतिक एवं जैविक खेती न केवल किसानों की लागत कम करेगी, बल्कि स्वास्थ्य, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए किसानों को खेतों में जल संचयन संरचनाएं विकसित करने तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं शाला प्रवेश उत्सव के तहत नवप्रवेशी बच्चों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें स्कूल बैग, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं गणवेश वितरित किए गए।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
#NaturalFarming #OrganicFarming #JalSanrakshan #ShalaPraveshUtsav #balrampur
48 views | Balrampur, Chhattisgarh | Jun 16, 2026