सुजानगढ़: सुजानगढ़ में शादी समारोह में जा रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत
गनोडा सारोठिया रोड से चरला रोड पर सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रगति नगर निवासी 30 वर्षीय कानाराम जाट के रूप में हुई है। वह ससुराल चरला गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल कानाराम को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृतघोषित कर दिया।