धमतरी: ग्राम रूद्री में अवैध रूप से बेचने के लिए शराब लेकर आ रहे व्यक्ति पर रूद्री पुलिस ने की आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
रूद्री थाना से आज मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अवैध रूप से बेचने के लिए शराब सोरम भट्टी से शराब ला रहा था। सुचना मिलने पर पुलिस रूद्री में घेराबंदी कर शराब ला रहे व्यक्ति को पकडे़। पुलिस ने बताया कि आरोपी भानू शर्मा के पास से 20 पौवा देशी शराब बरामद हुआ है। जिसके खिलाफ धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।