भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन ने नीट पेपर लीक पर राय रखते हुए एग्जाम को 'नीट अखबार' बोल दिया था। और अब उन्होंने अपनी कंगाली और गरीबी की कहानी सुनाई है। ये कहानी भी ऐसी है, जिसे सुनकर लोग हैरान हैं और कह रहे हैं कि भगवान उनके जैसी गरीबी सबको दे। रवि किशन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह 7 स्टार होटल में जाते हैं तो अभी भी सिर्फ खिचड़ी ही ऑर्डर करते हैं, इतनी गरीबी देखी है, और अभी तक गरीबी उनकी नस-नस में है। इसी पर लोग खूब मजे ले रहे हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान, रवि किशन ने अपनी शुरुआती जिंदगी में झेली गरीबी पर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे स्ट्रगल और गरीबी के वो दिन आज भी उनकी सोच पर असर डालते हैं। रवि किशन ने उन दिनों को याद करते हुए बताया कि कामयाबी मिलने के बावजूद, वह 7-स्टार होटल में जाने पर भी महंगा खाना ऑर्डर करने या फिर कपड़े लॉन्ड्र�
Korba, Korba | Aug 1, 2026