लोहरदगा: नए समाहरणालय भवन में शिफ्टिंग शुरू, उपायुक्त ने कहा - सभी कार्यालय जल्द हों स्थानांतरित, व्यवस्था होगी केंद्रीकृत
लोहरदगा समाहरणालय परिसर में प्रशासनिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुदृढ़ बनाने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने दोपहर करीब 2:30 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में जिले के सभी कार्यालय प्रधानों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें नए समाहरणालय भवन में कार्यालयों के सुचारु संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।