सरदारशहर में नवीन DSP कार्यालय का उद्घाटन चूरू एसपी निश्चय प्रसाद एम और प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित ने किया। पंचायत समिति ने कार्यालय का नवीनीकरण कराया और नए भवन के लिए भूमि भी उपलब्ध कराई। एसपी ने सहयोग के लिए मधुसूदन राजपुरोहित का आभार जताया।