वैशाली: पुलिस पर्यवेक्षक ने वैशाली लोकसभा क्षेत्र पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण, कानून व्यवस्था की ली जानकारी ।
निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक आईपीएस अधिकारी वैशाली लोकसभा क्षेत्र के दर्जनों पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली। इस अवसर पर पुलिस पर्यवेक्षक के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजनी कुमार उपस्थित रहे।इस दौरान पुलिस पर्यवेक्षक ने थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार से अति संवेदनशील व संवेदनशील पोलिंग बूथों के बारे में जानकारी ली।