वैशाली: रंगदारी मांगने को लेकर सदर DSP 2 को दिया आवेदन ।
थानाक्षेत्र के कलेशर में रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर कलेशर निवासी अनीता देवी ने सदर DSP2 को आवेदन देकर आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार को शाम में जब वह घर बैठे हुए थे तो उसी समय शंकर राय सहित आधा दर्जन अन्य लोग आकर मारपीट व गाली गलौज करना चालू कर दिया एवं कहा कि 50 हजार रुपए रंगदारी देना पड़ेगा अन्यथा अंजाम भुगतना होगा।