वैशाली: हुसैना राघव में सड़क हादसे में ट्रक चालक की हुई मौत
वैशाली लालगंज मुख्य मार्ग के हुसैन राघव पोखर के निकट धान से भरे ट्रक में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते मिनी ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।