प्रकृति के बदले तेवर के कारण किसान अपनी आम की फसलों को लेकर परेशान हैं। बारिश का रूठ जाना प्रखंड के किसानों के लिए ¨चिता का विषय बना हुआ है। अपने लहलहाते आम की फसल को सूखते एवं झड़ते देख किसानों के चेहरे भी मुरझाने लगे हैं। वहीं संजोए सपने भी धूमिल होने लग गए हैं।