कोंडागांव: अनंतपुर थाना पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक बालिका को कोंडागांव के कपड़ा शोरूम से बरामद किया, प्रतिष्ठानों की जांच की उठी मांग
कोण्डागांव जिले के थाना अनंतपुर पुलिस ने 17 वर्षीय गुमशुदा बालिका को कोण्डागांव के एक कपड़ा शोरूम से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। आज शनिवार सुबह 10 बजे प्राप्त विज्ञप्ति अनुसार पिता की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बालिका को दस्तयाब किया। इस सफलता पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।