बिलासपुर: तहसील बिलासपुर क्षेत्र स्थित मंडी के गेहूं क्रय केंद्रों पर अव्यवस्था से किसान परेशान, भाकियू अंबावता ने जताया आक्रोश
मंगलवार को सुबह 11 बजे भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के प्रतिनिधिमंडल ने नवीन गल्ला मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों के लिए पानी और बैठने की उचित व्यवस्था न होने और कांटों पर तौल धीमी मिलने पर संगठन ने गहरा रोष व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए श्री वारसी ने कहा कि बेमौसम बारिश से पहले ही किसान फसल नुकसान झेल रह