सहावर: अमांपुर में नो एंट्री का पालन नहीं हो रहा, जाम बरकरार
अमांपुर कस्बे में लगने वाले जाम से निजात दिलाने को घोषित किए गए नो एंट्री का कोई मतलब ही नहीं रह गया है। नो इंट्री में वाहनों के आवागमन के चलते लोगों को जाम की भयंकर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नो इंट्री में दौड़ते वाहन वाहन ट्रैफिक नियमों खिल्ली उड़ाते नजर आ रहे है,पूरा मामला आज मंगलवार समय करीब 11 बजे का है।